अमन वर्मा का कनिष्ठ सहायक पद पर चयन
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
गोला गोकर्णनाथ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अमन वर्मा का चयन यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में कनिष्ठ सहायक पद के लिए हुआ है। अमन ने प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तम अंकों से पास की। उनके पिता प्रमोद वर्मा कृषक हैं।

गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि विद्यालय के इंटरमीडिएट 2016 बैच के छात्र रहे अमन वर्मा का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के माध्यम से कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है। अमन वर्मा के पिता प्रमोद वर्मा कृषक हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अमन वर्मा ने प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
ये भी पढ़ें:सुयश शुक्ला का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन


