गांजा तस्करी में अभियुक्त को 11 साल कठोर कारावास

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में एक अभियुक्त को 11 वर्ष की कठोर कारावास और 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि सह-अभियुक्त को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त किया गया। यह मामला 2024 में सल्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ी गई पिकअप से जुड़ा है।

गांजा तस्करी में अभियुक्त को 11 साल कठोर कारावास

अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में फैसला सुनाया है। न्यायालय ने एक अभियुक्त को दोषी पाते हुए 11 वर्ष के कठोर कारावास व 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, साक्ष्यों के अभाव में सह-अभियुक्त को दोषमुक्त किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा, सहायक कुंवर सिंह बिष्ट व विशेष लोक अभियोजक पोक्सो घनश्याम जोशी के मामला वर्ष 2024 का है। तीन फरवरी की रात सल्ट पुलिस सराईखेत कठपतिया तिराहे के पास चेकिंग पर थी। इसी दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही एक पिकअप को पुलिस ने रोका। वाहन रुकते ही उसका चालक रविन्द्र सिंह रावत उर्फ रवि धोनी निवासी हनसाली सराईखेत सल्ट अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला।पुलिस

ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें सवार हरीश चन्द्र नेगी उर्फ छेत्रपाल निवासी श्रीगाड़ गुदलेख सल्ट मिला। पिकअप के पीछे माल्टे के कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए चार सफेद प्लास्टिक के कट्टों से 40.600 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने कुबूला कि वह इस गांजे को ग्रामीणों से फुटकर खरीदकर रामनगर बेचने ले जा रहे थे। अदालत ने छह गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को 11 साल कारावास और 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सह अभियुक्त रविंद्र को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांजा तस्करी में अभियुक्त को 11 साल कठोर कारावास