शादी का झांसा देकर किया युवती का यौन शोषण
बस्ती में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि विकास तुली ने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए और फिर मना करते ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस्ती। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के नाम पर आरोपी ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर यौन शोषण किया। शादी करने के लिए कहने पर वह भड़क गया। मारपीट करने के साथ ही उन्हें घर से बाहर निकाल लिया। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी विकास तुली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। देवरिया जिले की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया है कि उनके संपर्क में बस्ती शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला विकास तुली आया।
दोनों के बीच बातचीत होने लगी और इसी दौरान नजदीकियां बढ़ गई। आरोप है कि शादी का नाम पर आरोपी उन्हें झांसा देकर उनका यौन शोषण किया। युवती शादी के लिए कहती तो वह टाल जाता। बीते 24 जून को युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही उन्हें मारापीटा और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता की घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास तुली के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की जांच एसआई ब्रह्मनंद सिंह को सौंपी गई है।


