ममेरे भाई ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
बांदा में शादी के झांसे में फंसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ममेरे भाई ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी से मुकरकर जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांदा। शादी का झांसा देकर ममेरे भाई पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अब वह शादी करने से इन्कार कर जानमाल की धमकी दे रहा है। तिंदवारी कस्बा के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। इससे वह शहर में रहकर एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम कर अपना गुजारा करती है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में उसका सगा ममेरा भाई आशु रहता है। जिसने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर करीब एक साल पहले उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
बाद में शादी करने के लिए कहा तो मुकर गया। आरोपित उसे अब जानमाल की धमकी दे रहा है। मामले की जांच दरोगा हरिशरण सिंह को सौंपी गई है। बताया कि महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


