कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
बीसलपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसकी सास और पति रिश्तेदारी में गए थे, तभी ससुर ने उस पर हमला किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन महिला के पति और सास ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया।

बीसलपुर। घर में सो रही बहू के साथ ससुर द्वारा दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसका पति व सास पड़ोसी गांव में रिश्तेदारी में गए हुए थे। दिनांक 21 अप्रैल को रात्रि 11 बजे वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी। आरोप है कि तभी ससुर ने उसे दबोच लिया। जब उसने चीख पुकार की। तभी उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और दुष्कर्म किया। उसने फोन पर घटना के बारे में डायल 112 को बताया तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ससुर को पकड़कर ले गई।
अगले दिन उसकी सास व पति घर लौटा तो उसने पूरी घटना बताई, लेकिन सास व पति ने गालियां देते हुए कहा कि उसके पति व पिता को फंसा रही है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नन्हेंलाल, विशाल व लज्जा देवी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


