एमडीएम डीबीटी राशि में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर जिले में बौरब्यास के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के तहत धनराशि में अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यार्थियों के खातों में ही धनराशि भेजी गई और कई छात्रों को इसका लाभ नहीं मिला। जांच की मांग की गई है।

एमडीएम डीबीटी राशि में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सांथा विकास क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में कोविड-19 लॉकडाउन अवधि के दौरान मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के तहत विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली कुकिंग कॉस्ट की धनराशि में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। बौरब्यास निवासी राममिलन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर कला अनीता तिवारी राष्ट्रीय इंटर कालेज बौरब्यास पहुंचीं और मामले की जांच करते हुए संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया।

शिकायत की प्रकृति

शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि मार्च 2020 से जुलाई 2021 तथा सत्र 2022-23 के दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को शासन के निर्देशानुसार कुकिंग कॉस्ट एवं जूता-मोजा की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जानी थी। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य की मिलीभगत से केवल कुछ विद्यार्थियों के खातों में ही धनराशि भेजी गई, जबकि कई पात्र छात्र-छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने शेष धनराशि के गबन का आरोप लगाया है。

जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने बीएसए से लॉकडाउन अवधि में पात्र विद्यार्थियों की संख्या, डीबीटी से भुगतान पाने वाले और वंचित विद्यार्थियों का सत्यापन कराने के साथ वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक एमडीएम योजना के अंतर्गत प्राप्त धनराशि, व्यय विवरण, बैंक अभिलेख, लाभार्थी सूची और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की थी। साथ ही जांच में वित्तीय अनियमितता या सरकारी धन के गबन की पुष्टि होने पर संबंधित प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय व विधिक कार्रवाई करते हुए सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित करने की मांग की थी। विद्यालय पहुंचीं खंड शिक्षा अधिकारी अनीता तिवारी ने शिकायत के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों की जांच करने पहुंची और समस्त अभिलेखों की गहनता से जांच की।

जांच पर प्रतिक्रिया

खंड शिक्षा अधिकारी अनीता तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय इंटर कालेज बौरब्यास में शिकायत पत्र की जांच मिली थी। विद्यालय पर पहुंचकर समस्त अभिलेखों की जांच की गई है। जांच कर रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

सम्बंधित प्रश्न और उत्तर

संतकबीरनगर में शिकायत किस विषय पर थी?
शिकायत कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मध्याह्न भोजन योजना के तहत धनराशि में अनियमितता के संबंध में थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएमडीएम डीबीटी राशि में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई जांच