डीएवी चुनाव में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की मुलाकात

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अनियमितताओं और पुलिस की भूमिका को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

डीएवी चुनाव में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की मुलाकात
डीएवी चुनाव में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की मुलाकात

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं और पुलिस की भूमिका को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर डोभाल से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को बुके भेंट कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही। उनका आरोप है कि सत्ता के दबाव में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास हुआ।

चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक हस्तक्षेप और एबीवीपी को लाभ पहुंचाने के प्रयास का भी आरोप लगाया। एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। चुनाव में कथित अनियमितताओं और प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, नगर निगम पार्षद रोबिन त्यागी, आयुष गुप्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तेजस्वी राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गौड़, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पासी, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, छात्रनेता सौरभ सेमवाल, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष नितिन नेगी, अभिषेक डोबरियाल और दक्ष रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦छात्रसंघ चुनाव में किसने मुलाकात की?−
एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर डोभाल से मुलाकात की।
Omprakash Sati

लेखक के बारे में

Omprakash Sati

शॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।


करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।


विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएवी चुनाव में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की मुलाकात