मृत अधिवक्ता के नाम से फर्जी वकालतनामा दाखिल करने का आरोप

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर में एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि दिवंगत पिता के नाम और जाली हस्ताक्षर से कूटरचित वकालतनामा न्यायालय में दाखिल कर एकपक्षीय निर्णय हासिल किया गया है। उन्होंने बार एसोसिएशन से मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मृत अधिवक्ता के नाम से फर्जी वकालतनामा दाखिल करने का आरोप

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के एक अधिवक्ता ने दिवंगत पिता के नाम और कथित जाली हस्ताक्षर से कूटरचित वकालतनामा न्यायालय में दाखिल कर एकपक्षीय निर्णय हासिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

बातचीत की आवश्यकता

अधिवक्ता अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके पिता स्व. गौरीशंकर त्रिपाठी बार काउंसिल में पंजीकृत वरिष्ठ अधिवक्ता थे। उन्होंने 53 वर्षों तक विधि व्यवसाय किया। कोविड संक्रमण के दौरान तीन मई 2021 को उनका निधन हो गया। उनका दावा है कि कुशीनगर में गौरीशंकर त्रिपाठी नाम से उनके पिता ही पंजीकृत अधिवक्ता थे और उनके नाम का कोई दूसरा अधिवक्ता नहीं था। उन्होंने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन कसया की अदालत में विचाराधीन वाद एक वाद में प्रतिवादी पक्ष की ओर से वाद पत्र की प्रति प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र और वकालतनामा दाखिल किया गया।

जाली दस्तावेजों का आरोप

आरोप है कि इन दस्तावेजों पर स्व. गौरीशंकर त्रिपाठी के नाम और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया, जबकि उनका निधन करीब तीन वर्ष पहले हो चुका था। आरोप है कि कूटरचित वकालतनामा के आधार पर न्यायालय की प्रक्रिया को प्रभावित करते हुए एकपक्षीय निर्णय तीन जनवरी 2026 को प्राप्त किया गया। इसके बाद बैनामा निरस्त कराने में इस आदेश का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया है।

एफआईआर की मांग

उन्होंने बार एसोसिएशन से विशेष जांच समिति गठित कर कूटरचना और जालसाजी में शामिल लोगों तथा इसका लाभ उठाने वाले पक्षकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। बार एसोसिएशन के महामंत्री अंबरीष चौबे ने बताया कि यदि शिकायत पत्र मिलता है तो बैठक कर अधिवक्ताओं के समक्ष रखा जाएगा। सबकी सहमति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

✦ये आरोप किसके खिलाफ लगाए गए हैं?−
आरोप दिवंगत पिता के नाम और कथित जाली हस्ताक्षर से कूटरचित वकालतनामा दाखिल करने वालों के खिलाफ लगाए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमृत अधिवक्ता के नाम से फर्जी वकालतनामा दाखिल करने का आरोप