प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रुपये लेने का आरोप, शिकायत

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 15

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर रुपये लेने का आरोप, शिकायत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत चौक के एक युवक ने एक जिम्मेदार की शिकायत डीएम से की है। मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज कराने व ली गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की। कहा कि व्हाट्सएप पर दस्तावेज भेजकर बाद में डिलीट कर दिया गया है।चौक के गुरु गोरक्षनाथ नगर निवासी बृजेश कुमार राव ने आरोप लगाया कि तीन मई को आरोपित ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा देकर उनसे 15 हजार रुपये लिए। कहा कि उसकी संस्तुति पर ही आवास स्वीकृत होगा, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद नहीं तो आवास मिला और नहीं ही रुपये वापस किए गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पैसा वापस मांगने पर उसे लगातार टालमटोल किया जाता रहा। कहा कि बाद मामले का वीडियो बनाकर अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरोपित ने अपने व्हाट्सएप नंबर से उसकी पत्नी अन्या व माता जानकी के नाम से आवास स्वीकृति जांच से संबंधित एक दस्तावेज भेजा, जिसे कुछ देर बाद डिलीट कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रधानमंत्री आवास के नाम पर रुपये लेने का आरोप, शिकायत