दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

सिकरारा के सुरुआरपट्टी गांव में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के खिलाफ अपने पति और तीन अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। विवाहिता ने बताया कि उसके पति और सास-ससुर ने दहेज के लिए चार लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस

सिकरारा। थाना क्षेत्र के सुरुआरपट्टी गांव में मायके आई एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता अंजली सिंह उर्फ आराध्या ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2025 को प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी करन सिंह के साथ हुई थी। वर्तमान में पति गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा थाना क्षेत्र स्थित सूर्यनगर अंबिका चौक में रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति करन सिंह, सास अंजू सिंह, ननद प्रिया सिंह और ननदोई ललित गहलोत ने दहेज में चार लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी।

मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।