विषाक्त से पत्नी की मौत, पति गंभीर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट स्थित एक कालोनी में नव दंपति सलोनी और सौरभ की विषाक्त से हालत बिगड़ गई। सलोनी की मौत हो गई, जबकि सौरभ का इलाज जारी है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

विषाक्त से पत्नी की मौत, पति गंभीर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट स्थित एक कालोनी के नव दंपति की विषाक्त से हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से रेफर किए जाने के बाद दोनों को अलीगढ़ ले जाया गया। यहां विवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार मेडिकल कालेज में जारी है। मायके पक्ष के लोग शव लेकर लौट आए। शहर कोतवाली पुलिस को मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार को श्रीगणेश कालोनी निवासी सलोनी सैनी व उसके पति सौरभ सैनी को अचानक उल्टी शुरू हुईं।

उल्टी में विषाक्त की दुर्गंध आने पर परिजनों को समझने में देर नहीं लगी कि दोनों की यह हालत शरीर में विषाक्त पहुंचने से हुई है और घटना की जानकारी सलोनी के परिजनों को देते हुए दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन दोनों को अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ के मेडिकल कालेज में सलोनी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सौरभ को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया। सलोनी के शव को मायके पक्ष के लोग कासगंज लेकर लौट आए और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मामले में मायके पक्ष से मृतका के पिता वेद प्रकाश पुत्र हरनाम दास निवासी मोहल्ला शांति बिहार सुल्तान शिव मंदिर के सामने थाना सुभाष नगर बरेली ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी सलोनी की शादी 13 फरवरी 2026 को की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार को ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को जहर दे दिया, जिससे अलीगढ़ में उसकी बेटी की मौत हो गई। उसने ससुरालीजनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।