ज्वेलरी शॉप पर तालिबानी सजा चोरी के आरोप में युवक को नंगा कर पीटा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

सर फोटो है - मालिक और मैनेजर को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर

ज्वेलरी शॉप पर तालिबानी सजा चोरी के आरोप में युवक को नंगा कर पीटा

सर फोटो है - मालिक और मैनेजर को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर शाम चौक थाने में लगी भीड़

- पीड़ित बोला- पुलिस के पास जाने से रोका, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

लखनऊ, संवाददाता।

चौक के दिल्ली चेन हाउस ज्वेलर्स में काम करने वाले एक युवक को सोना चोरी के आरोप में बेरहमी से पीटकर तालिबानी सजा दी गई। आरोपियों ने युवक के कपड़े उतरवाकर उसे पूरे इलाके में नंगा घुमाया और बेल्टों से मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद चौक पुलिस ने दुकान के मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मालिक व मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का वर्णन

चौक एसीपी शुभम कुमार ने बताया कि चौक क्षेत्र में दिल्ली चेन हाउस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। यहां सीतापुर निवासी शिवबिहारी अवस्थी काम करता था। बीती 28 जुलाई को उस पर दुकान से 10 ग्राम सोना चोरी करने का आरोप लगा। आरोप है कि दुकान मालिक सोनू उर्फ शनि और मैनेजर गौरव ने पहले शिवबिहारी के कपड़े उतरवाए। इसके बाद उसे बेल्ट और लात-घूसों से पीटा। पिटाई के दौरान उसे दुकान से बाहर निकालकर इलाके में घुमाया भी गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया। शिवबिहारी का आरोप है कि मालिक और मैनेजर ने उसे पुलिस के पास जाने से रोक दिया। धमकी दी कि अगर थाने गया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। किसी तरह घर पहुंचे शिवबिहारी ने आपबीती परिजनों को बताई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामला तब तूल पकड़ा जब शुक्रवार को आरोपियों द्वारा बनवाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक को बिना कपड़ों के घुमाते और पीटते साफ देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पीड़ित के भाई गोपाल ने चौक थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शनि और गौरव को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद चौक थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक को सड़क पर घसीटते और बेल्ट से मारते देखा गया। वीडियो के वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना 28 जुलाई की है, लेकिन रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज हुई। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि अगर वीडियो वायरल न होता तो क्या पुलिस कार्रवाई करती। डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

10 ग्राम सोने के चक्कर में हैवानियत

पीड़ित शिवबिहारी का कहना है कि उस पर सिर्फ 10 ग्राम सोना चोरी का शक था। इसी शक में उसे घंटों बंधक बनाकर पीटा गया। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। अस्पताल में भर्ती शिवबिहारी के शरीर पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अवैध बंधक बनाने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है.

सामान्य प्रश्न

इस घटना में पीड़ित का नाम क्या है?
पीड़ित का नाम शिवबिहारी अवस्थी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsज्वेलरी शॉप पर तालिबानी सजा चोरी के आरोप में युवक को नंगा कर पीटा