मंडल मंत्री-बंटी विवाद की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता के पत्र रिसीव कराने पहुंचने पर मनीष वाजपेयी को कथित रूप से बंधक बनाया गया। आरोप महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी पर है। जिला प्रशासनिक कमेटी मामले की जांच करेगी और कोर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

मंडल मंत्री-बंटी विवाद की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी

बंटी पर बंधक बनाने के आरोप की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को प्रमुख संवाददाता, कानपुर। नगर निगम में पार्षद पवन गुप्त का पत्र रिसीव कराने पहुंचे कौशलपुरी मंडल मंत्री मनीष वाजपेयी को कथित रूप से बंधक बनाने और मोबाइल छीनने के मामले में भाजपा क्षेत्रीय संगठन ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है। आरोप महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी पर है। अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला प्रशासनिक कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। कोर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

घटना का वर्णन

घटना के बाद मनीष वाजपेयी ने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू से मुलाकात की और बंटी पर दबंगई, बंधक बनाने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इसके बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने रविवार देर रात क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लोधी के सामने अपना पक्ष रखा.

संगठन की नीतियों के आधार पर रिपोर्ट

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने बताया कि महापौर के अलावा बागी पार्षद पवन गुप्त, विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडेय, हरि स्वरूप निक्कू तिवारी, कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष और मंडल मंत्री मनीष वाजपेयी ने भी अपना पक्ष रखा था। सभी की बातों का संगठन की नीतियों के तहत आकलन कर रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई का फैसला प्रदेश नेतृत्व करेगा.

सामान्य प्रश्न

✦मनीष वाजपेयी को किसने बंधक बनाया?−
मनीष वाजपेयी को महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी ने कथित रूप से बंधक बनाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंडल मंत्री-बंटी विवाद की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी