विधायक के बयान पर भड़की आजाद समाज पार्टी
हिन्दुस्तान, काशीपुर
काशीपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के भाजपा विधायक पर समुदाय विशेष को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक

काशीपुर। रुद्रपुर के भाजपा विधायक पर समुदाय विशेष को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी (काशीराम) ने शनिवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम के पेशकार को सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान पर नाराजगी जताते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि विधायक ने समुदाय विशेष को टारगेट करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग किया।


