इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नए कटऑफ अंक जारी किए हैं। बीसीए, बीएससी बायो और बीएससी गणित में ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लिए अलग-अलग मेरिट अंक निर्धारित किए गए हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर सुबह 10 बजे है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत सोमवार को विभिन्न पाठ्यक्रमों का नया कटऑफ जारी कर दिया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) में 16वां कटऑफ जारी किया गया है। इसमें ओबीसी वर्ग के लिए 365.99 या अधिक, ईडब्ल्यूएस के लिए 388.71 या अधिक और एससी के लिए 316.32 या अधिक मेरिट तय की गई है। एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है।

बीएससी बायो कटऑफ

बीएससी बायो में 12वें कटऑफ के तहत ओबीसी वर्ग की मेरिट 443.72 से 448.63, ईडब्ल्यूएस की 443.53 से 449.07, एससी की 313.86 से 390.01 और एसटी की 276.40 से 288.61 निर्धारित की गई है। शुल्क एक सितंबर सुबह 10 बजे तक जमा किया जा सकेगा। पांच वर्षीय समेकित प्रबंधन पाठ्यक्रम (बीबीए एवं एमबीए) में 27वां कटऑफ भी जारी हुआ है। एससी वर्ग के लिए 340.2 से 346 और 339 से 340 अंक के बीच की मेरिट के लिए शुल्क जमा करने की अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की गई है।

बीएससी गणित कटऑफ

वहीं, बीएससी गणित में ओबीसी वर्ग की मेरिट 360 से 362.70, ईडब्ल्यूएस की 367.20 से 368.40 और एससी की 275 से 276.90 निर्धारित की गई है। इन अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर सुबह 10 बजे तय किया गया है। वहीं, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नॉन सीयूईटी वालों को भी प्रवेश के लिए बुलाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीसीए का कटऑफ क्या है?
बीसीए में 16वां कटऑफ ओबीसी वर्ग के लिए 365.99, ईडब्ल्यूएस के लिए 388.71 और एससी के लिए 316.32 तय किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी