इविवि: बीएएलएलबी की तीसरी, बीबीए-एमबीए की चौथी कटऑफ जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नई कट ऑफ शुक्रवार को जारी की। विधि विभाग ने बीएएलएलबी (ऑनर्स) की तीसरी कट ऑफ और प्रबंधन विभाग ने बीबीए-एमबीए की चौथी कट ऑफ जारी की। चयनित अभ्यर्थियों को 2 अगस्त तक शुल्क जमा कराने की आवश्यकता है।

इविवि: बीएएलएलबी की तीसरी, बीबीए-एमबीए की चौथी कटऑफ जारी
इविवि: बीएएलएलबी की तीसरी, बीबीए-एमबीए की चौथी कटऑफ जारी

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कई नई कटऑफ जारी कर दी। विधि विभाग ने पांच वर्षीय बीएएलएलबी (ऑनर्स) की तीसरी कटऑफ तथा प्रबंधन विभाग ने पांच वर्षीय एकीकृत बीबीए-एमबीए पाठ्यक्रम की चौथी कटऑफ जारी की है। इसके साथ ही अर्थशास्त्र, शिक्षा, मानवशास्त्र (एंथ्रोपोलॉजी) और भौतिकी सहित कई पीजी पाठ्यक्रमों की नई मेरिट सूची भी घोषित की गई।बीएएलएलबी (ऑनर्स) की तीसरी कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए 564-568, ईडब्ल्यूएस 561 एवं उससे अधिक, ओबीसी 526.24-534, एससी 490-502 तथा एसटी 393-399 अंक निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी 2 अगस्त शाम पांच बजे तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकेंगे।

वहीं, बीबीए-एमबीए की चौथी कटऑफ में सामान्य वर्ग के लिए 496-519.40, ईडब्ल्यूएस 486-489.20, ओबीसी 456-467.60, एससी 399-415 तथा एसटी 337-345 अंक तय किए गए हैं। इसी प्रकार सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज,जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पीजी में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया गया है। वहीं, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में स्नातक में दाखिले के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइविवि: बीएएलएलबी की तीसरी, बीबीए-एमबीए की चौथी कटऑफ जारी