इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी गणित, बीसीए और बीएएलएलबी का नया कटऑफ जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की नया कटऑफ जारी किया है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथियाँ बीए, बीएससी, और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित की गई हैं। जगत तारन डिग्री कॉलेज और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण का अवसर दिया गया है।

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी गणित, बीसीए और बीएएलएलबी का नया कटऑफ जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की नया कटऑफ जारी किया है। बीए में ईडब्ल्यूएस के लिए 368 से 366, ओबीसी के लिए 378 से 370 और एससी के लिए 326 से 318 अंक कटऑफ निर्धारित है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त सुबह नौ बजे तक है। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग के लिए 414.5 से 416.5, ओबीसी के लिए 369.70 से 372, ईडब्ल्यूएस के लिए 376.50 से 379.50 और एससी के लिए 282.80 से 284 अंक निर्धारित हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त सुबह नौ बजे तक है。

बीसीए में कटऑफ

बीसीए में सामान्य वर्ग के लिए 413.59 या अधिक, ओबीसी 370.14 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 388.71 या अधिक और एससी 324.62 या अधिक अंक हैं। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी पात्र हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त सुबह आठ बजे है। बीएएलएलबी में सामान्य वर्ग 544.80, ईडब्ल्यूएस 518.55 और ओबीसी 506.59 से 502.84 अंक तक के अभ्यर्थियों को मौका मिला है। पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए में ईडब्ल्यूएस 402 से 406 और ओबीसी 411 से 412 अंक निर्धारित किए गए हैं।

जगत तारन डिग्री कॉलेज में सभी को मौका

जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में सीयूईटी एवं गैर-सीयूटी 2026 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण का अवसर दिया गया है। पंजीकरण सीटों की उपलब्धता तक जारी रहेगा। ऑनलाइन काउंसिलिंग 25 से 30 अगस्त तक होगी। वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल सभी को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी सीयूईटी में शामिलों को मौका दिया गया है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

✦इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने नया कटऑफ कब जारी किया?−
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की नया कटऑफ जारी किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी गणित, बीसीए और बीएएलएलबी का नया कटऑफ जारी