एमए अर्थशास्त्र की छठी कटऑफ जारी
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
इलाहाबाद विश्व विद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ने पीजी प्रवेश की छठी कटऑफ जारी की है। सामान्य वर्ग के लिए 162, ओबीसी 149.4, ईडब्ल्यूएस 149.1, एससी 124 और एसटी 120 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 3 अगस्त तक होगा।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्व विद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ने पीजी प्रवेश की छठी कटऑफ जारी की है। गैर-विषय कोटे में सामान्य वर्ग के लिए 162, ओबीसी 149.4, ईडब्ल्यूएस 149.1, एससी 124 और एसटी 120 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं।ऑनलाइन पंजीकरण व दस्तावेज अपलोड 2 से 3 अगस्त दोपहर दो बजे तक तथा सत्यापन एवं शुल्क जमा 3 अगस्त शाम पांच बजे तक होगा। पीजी एंथ्रोपोलॉजी (गैर-विषय) की चौथी कटऑफ में सामान्य वर्ग 122, ओबीसी 116 और ईडब्ल्यूएस 99 या उससे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भौतिकी विभाग की आठवीं कटऑफ में ओबीसी के लिए 122 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं।
प्रवेश प्रक्रिया 1 से 2 अगस्त तक चलेगी।


