सफाई कर विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने 'क्लीन कैंपस-ग्रीन टुमारो' थीम पर सात दिनी स्वच्छता सप्ताह का समापन किया। विद्यार्थियों ने कक्षाओं की सफाई की और जीरो-प्लास्टिक के प्रति जागरूकता बढ़ाई। विभाग के प्रमुख और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में पीजी एसोसिएशन की ओर से आयोजित सात दिनी स्वच्छता सप्ताह का समापन हुआ। ‘क्लीन कैंपस-ग्रीन टुमारो’ थीम पर विद्यार्थियों ने कक्षाओं की सफाई की।जीरो-प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया। साथ ही गमलों और बगीचे का रखरखाव किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज यादव, प्रो. धनंजय यादव, डॉ. सोनिया स्थापक आदि मौजूद रहे।

