सीयूईटी में प्रमाणपत्र न लगाने वालों को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातक में दाखिले के लिए छात्रों को राहत दी है। अब ऐसे छात्र जो आवेदन के समय जाति, ईडब्ल्यूएस या खेल कोटा के प्रमाणपत्र अपलोड नहीं कर सके थे, वे अब अपने दस्तावेज़ पंजीकरण के दौरान अपडेट कर सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगी।

सीयूईटी में प्रमाणपत्र न लगाने वालों को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ

प्रयागराज। स्नातक में दाखिले की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बड़ी राहत दी है। जिन छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी-यूजी आवेदन के समय जाति, ईडब्ल्यूएस, खेल कोटा अथवा कर्मचारी वार्ड से संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड नहीं किए थे, वे अब प्रवेश पंजीकरण के दौरान अपने दस्तावेज अपडेट कर सकेंगे। इससे पात्र को आरक्षण का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इविवि ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 16 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान छात्र-छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ आरक्षण श्रेणी से जुड़े प्रमाणपत्र अपलोड या संशोधित करने का अवसर दिया गया है।

पंजीकरण प्रक्रिया में अभ्यर्थी जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, खेल कोटा तथा विश्वविद्यालय कर्मचारी वार्ड से संबंधित दस्तावेज अपडेट कर सकते हैं। सभी प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप और वैध तिथि के होने चाहिए। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पंजीकरण पूरा कर लें। जिससे किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या से बचा जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।