बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर में 78.30 प्रतिशत विद्यार्थी सफल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजइलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। 2710 विद्यार्थियों में से 2122 सफल हुए, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 78.30% है। 505 विद्यार्थी अगले परीक्षा के लिए अर्ह हैं जबकि 82 असफल रहे। एक मामले में अनुचित साधन प्रयोग का मामला भी दर्ज किया गया है।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आधारित बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एके कनौजिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा में कुल 2710 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2122 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.30 रहा।505 विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा (द्वितीय परीक्षा) के लिए अर्ह है जबकि 82 छात्र असफल रहे। वहीं 201 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। एक छात्र के विरुद्ध अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) का मामला दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को अपना परिणाम समर्थ पोर्टल के माध्यम से देखने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


