अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बीएसए हाई कोर्ट में तलब
By Newswrap
हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाइलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तलब किया है। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने बीएसए को 23 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। याची ने अपनी माता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति का आवेदन किया था, जो खारिज कर दिया गया था।

इटावा, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े एक मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के रुख पर नाराजगी जताते हुए उन्हें स्पष्टीकरण समेत तलब किया है। इस संबंध में न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ में बीएसए को अगली सुनवाई की तारीख 23 जुलाई को स्पष्टीकरण के साथ व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होने को कहा है। उन्हें यह स्पष्ट करने का आदेश भी दिया गया है कि आदेशों का पालन क्यों नहीं किया गया। इस मुकदमे में याची अनूप कुमार सत्संगी की माता की मृत्यु सेवा काल के दौरान हो गई थी। जिस पर उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था।
उस आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि उसे समय तृतीय श्रेणी का कोई पद रिक्त नहीं था। इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई और अब बीएसए को तलब किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


