कार्यक्रम की अनुमति न देने पर सीपी से मांगा हलफनामा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति बिना स्पष्ट कारण रोके जाने पर पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि कमिश्नर अगली सुनवाई तक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताएं कि 20 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति किन आधारों पर खारिज की गई थी।

कार्यक्रम की अनुमति न देने पर सीपी से मांगा हलफनामा

प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति कोई ठोस कारण बताए बगैर न देने के मामले में वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को हलफनामा दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि कार्यक्रम की अनुमति किन कारणों से रोकी गई थी। यह आदेश न्यायमूर्ति अजीत कुमार ए न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने राजेश कुमार उर्फ राजेश सचान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिका के अनुसार एक पंजीकृत राजनीतिक दल के सदस्य याची ने गत 20 सितंबर को एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं दी गई।

आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने अनुमति न देने के पीछे कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकारी वकील को निर्देश दिया कि इस बात की जानकारी प्राप्त करें कि पूर्व में 20 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अनुमति किस आधार पर खारिज की गई थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस कमिश्नर अगली नियत तिथि तक इन कारणों को व्यक्तिगत हलफनामे के माध्यम से प्रस्तुत करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकार्यक्रम की अनुमति न देने पर सीपी से मांगा हलफनामा