तीरगरान के चर्चित मामले में कमल दत्त शर्मा को मिली अग्रिम जमानत

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

-2014 का चर्चित मामला रहा था तीरगरान का मेरठ, मुख्य संवाददाता इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष

तीरगरान के चर्चित मामले में कमल दत्त शर्मा को मिली अग्रिम जमानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2014 के तीरगरान के चर्चित आपराधिक मामले में आरोपी कमल दत्त शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला की पीठ ने दोनों पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद यह महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है।

मामले का विवरण

अधिवक्ता हरिओम शर्मा ने बताया कि यह मामला थाना कोतवाली के अंतर्गत दर्ज केस क्राइम नंबर (संशोधित विवरण के अनुसार 166/168/2014) से संबंधित है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 148, 149, 307, 427, 506 और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा 7 के तहत आरोप दर्ज किए गए थे। इस मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान आवेदक के वकील ने दलील दी कि कमल दत्त शर्मा को इस मामले में झूठा फंसाया गया है। एफआईआर में नाम होने के बावजूद, घायलों ने अपने बयानों में आवेदक का नाम नहीं लिया है और इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सबसे अहम बात यह रही कि सूचक और घायलों के वकीलों ने भी आवेदक की दलीलों का विरोध नहीं किया। साथ ही, इसी मामले के अन्य सह-आरोपियों राजकिशोर, विजय आनंद और पीयूष शास्त्री को हाईकोर्ट द्वारा पहले ही अग्रिम जमानत दी जा चुकी है।

अदालत का निर्णय

अदालत ने अपने प्राथमिक विचार में यह माना कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आवेदक पर यह कार्रवाई राजनीतिक रंजीश के कारण की गई हो सकती है। अदालत ने निर्देश दिया है कि गिरफ्तारी की स्थिति में आवेदक कमल दत्त शर्मा को संबंधित थाने के एसएचओ या न्यायालय के संतोषजनक मुचलके और जमानत राशि पर तुरंत रिहा किया जाए। अदालत ने जमानत के साथ कुछ सख्त शर्तें भी तय की हैं। इसके तहत आवेदक को पुलिस पूछताछ में पूरा सहयोग करना होगा, गवाहों को डराना-धमकाना नहीं होगा और अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश छोड़ने पर पाबंदी रहेगी।

सामान्य प्रश्न

✦इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किस मामले में अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार किया?−
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2014 के तीरगरान के चर्चित आपराधिक मामले में आरोपी कमल दत्त शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीरगरान के चर्चित मामले में कमल दत्त शर्मा को मिली अग्रिम जमानत