पहली बार आयुर्वेद फार्मेसी की सभी 37 सीटें फुल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

IMS-BHU में आयुर्वेद फार्मेसी की सभी 37 सीटें पहली बार भरी गई हैं। बीएएमएस में 75 में से 59 और एमबीबीएस में 100 में से 78 सीटों पर भी दाखिला हो चुका है। आयुर्वेद में बढ़ते भरोसे और हर्बल दवाओं की मांग के कारण छात्रों का रुझान बढ़ा है।

पहली बार आयुर्वेद फार्मेसी की सभी 37 सीटें फुल

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस-बीएचयू में इस बार आयुर्वेद फार्मेसी की सभी 37 सीटें भर गई हैं। 2008 में कोर्स शुरू होने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी सीटों पर प्रवेश हुआ है। पिछले वर्षों में हर बार कई सीटें खाली रह जाती थीं। आयुर्वेद फार्मेसी में सभी सीटें भरने के साथ ही बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन ऐंड सर्जरी) की 75 में से 59 सीटों पर दाखिला हो चुका है। वहीं एमबीबीएस की 100 में से 78 सीटें भर गई हैं। एमडीएस (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) की सभी 24 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया है। दूसरी ओर, बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) में 63 में से अब तक आठ सीटों पर ही दाखिला हुआ है।

संस्थान में विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में आने वाले चरणों में खाली सीटों पर भी दाखिले की संभावना बनी हुई है। खास तौर पर बीएएमएस और बीडीएस की शेष सीटों पर काउंसलिंग के अगले चरणों में नजर रहेगी। वहीं अभी एमडी/एमएस (मॉर्डन) तथा आयुर्वेद संकाय में एमडी/एमएस (आयुर्वेद) में वर्ष 2026 में दाखिले की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।विशेषज्ञों का कहना है कि आयुर्वेद में बढ़ते भरोसे, हर्बल दवाओं की मांग और आयुर्वेदिक चिकित्सा के विस्तार से फार्मेसी को लेकर छात्रों का रुझान बढ़ा है। दवा निर्माण, औषधीय पौधों, गुणवत्ता जांच और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं भी छात्रों को आकर्षित कर रही हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहली बार आयुर्वेद फार्मेसी की सभी 37 सीटें फुल