वैश्य समाज ने संगठन मजबूती का दिया मंत्र, अगली बैठक 10 को
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की मासिक बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वैश्य समाजों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अध्यक्ष दीपू जायसवाल ने सभी वर्गों को एक साथ चलने और एक-दूसरे की मदद करने का आश्वासन दिया। अगली बैठक 10 अक्तूबर को होगी।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन लखनऊ महानगर की मासिक बैठक गुरुवार को हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में हुई। इस मौके पर वैश्य समाज के प्रतिनिधि एवं समाज के अध्यक्ष उपस्थित रहे। अग्रहरि समाज से प्रमोद अग्रहरी, बाथम समाज से रूपाली गुप्ता, जायसवाल समाज के अश्वनी जायसवाल, भोजवाल समाज से रमेश चंद्र गुप्ता एवं रीता मित्तल ने अखिल भारतीय वैश्य एकता को मजबूती का मंत्र देते हुए संकल्प लिया। बैठक का मकसद सामाजिक समरसता एकता और आपसी सद्भाव को विस्तार करना और संगठन को मजबूत करना है। इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन लखनऊ महानगर के अध्यक्ष दीपू जायसवाल ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की और हर संभव एक दूसरे की मदद करने का आश्वासन और संकल्प को दोहराया।
रोटरी क्लब की भारती गुप्ता ने सहयोग से होगा सर्वोदय का मंत्र दिया। उन्होंने सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर अश्वनी जायसवाल ने समाज को आगे ले जाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया। सभी ने वैश्य समाज को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिया। अगली बैठक 10 अक्तूबर को होगी। वैश्य समाज को संगठित और मजबूत बनाने का वादा करके बैठक का समापन हुआ।


