अभाविप देवघर नगर व एएस कॉलेज इकाई देवघर का हुआ पुनर्गठन

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर,प्रतिनिधि।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर नगर इकाई एवं एएस कॉलेज इकाई का पुनर्गठन बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस

अभाविप देवघर नगर व एएस कॉलेज इकाई देवघर का हुआ पुनर्गठन

देवघर,प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर नगर इकाई एवं एएस कॉलेज इकाई का पुनर्गठन बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं छात्र हित के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नए दायित्वों की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। पुनर्गठन के दौरान देवघर नगर इकाई में दीपक कुमार को नगर मंत्री, नवरत्न एवं कृति कुमारी को नगर सहमंत्री, अभय कुमार को नगर खेल प्रमुख, सौरव कुमार को नगर एसएफएस प्रमुख, नगर कला मंच प्रमुख व अन्नू कुमारी तथा कुंदन को नगर मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

वहीं एएस कॉलेज इकाई में विजय कुमार को कॉलेज अध्यक्ष, उत्तम कुमार को कॉलेज मंत्री, सत्यम राज, स्वीटी एवं सोनू को उपाध्यक्ष, सिमरन एवं गुलशन को सहमंत्री, रुद्र प्रताप को एसएफडी प्रमुख, अमित कुमार को एसएसएस प्रमुख का तथा कार्यकारणी सदस्य के रूप में सौरव कुमार, पुष्कर कुमार को दायित्व प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शैलेश कुमार चौधरी को जिला एसएफडी प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस बात की जानकारी देते हुए अभाविप जिला प्रमुख डॉ. राजेश राज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित एवं छात्रहित के लिए निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। नई टीम अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। जिला संयोजक युवराज सिंह ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में दायित्व सेवा, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से महाविद्यालयों एवं समाज के बीच सक्रिय रहकर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत शंकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने का कार्य करती है। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कार्यकारी सदस्य गोपाल राज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का समापन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।