विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

राजगीर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थी दिवस सप्ताह के अंतर्गत चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन पर दौड़ प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को नकद राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अंकित द्विवेदी ने विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।

विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

राजगीर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विद्यार्थी दिवस सप्ताह के तहत चार दिवसीय कार्यक्रम हुआ। समापन दिन हुई दौड़ प्रतियोगिता में सफल गौतम कुमार, कमांडो, रौशन कुमार, अनामिका शर्मा, नैंसी उपाध्याय व सोनम शर्मा को नकद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्विज में शामिल 10 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के प्रांत शोध सह संयोजक अंकित द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्रहित ही नहीं बल्कि राष्ट्रहित एवं देशभक्ति की भावना से युवाओं को जोड़ने का कार्य करता है। (राजगीर से मंजीत प्रभाकर)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन