अररिया : राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में में मना विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अररिया, 78वीं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महिला महाविद्यालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर एमपी सिंह ने परिषद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परिषद ने 78 वर्षों में देश भर में छात्रों को जागरूक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अररिया : राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में में मना विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस

अररिया, एक संवाददाता। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया के तत्वावधान में स्थानीय महिला महाविद्यालय परिसर में परिषद के 78वीं स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह तथा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन परिषद के जिला सहसंयोजक अंकित सिंहा ने किया।

समारोह का उद्‌घाटन

समारोह को संबोधित करते हुए एमपी सिंह ने कहा कि जून 1948 में परिषद का जन्म हुआ तथा 9 जुलाई 1949 को छात्र संगठन के रूप में विधिवत पंजीकृत हुआ। इसीलिए परिषद पूरे राष्ट्र में 9 जुलाई को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मानता है। प्रारंभ में जो संगठन रूपी बीज बोया गया था, वह आज विशाल बट वृक्ष का रूप ले चुका है। यह ऐसे नहीं हुआ है बल्कि लाखों परिषद कार्यकर्ताओं के त्याग तथा तपस्या का परिणाम है।

संगठन की उपलब्धियाँ

एमपी सिंह ने कहा कि परिषद अपनी 78 वर्ष की आयु में बहुत ही उतार-चढ़ाव को झेलते हुए आज विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने देश को ऐसा छात्र संगठन प्रदान किया है जो अनेक वर्षों की साधना में तप कर तैयार हुआ है। यह छात्रों का ऐसा संगठन है जो लगातार युवा पीढियो को देश तथा समाज के प्रति जागृत करते आया है। विद्यार्थी परिषद का सोच है शिक्षा है जीवन के लिए तथा जीवन है वतन के लिए।

प्राचार्य का संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो वर्ष भर महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष करते आया है। समारोह को संबोधित करते हुए जिला सहसंयोजक अंकित सिंहा ने परिषद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप लोग कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे परिषद की छवि धूमिल हो। समारोह को परिषद के प्रदेश कार्यकारी सदस्य प्रिया रानी तथा जिला छात्रा प्रमुख सिमरन कुमारी ने भी संबोधित किया।

उपस्थित लोग

समारोह मे अंकित सिंहा, जितेंद्र प्रियांशु, कौशेन आलम, पंकज कुमार ,राहुल आर्यन, प्रिया रानी, लक्ष्मी कुमारी , सिमरन कुमारी, श्रीति झा, माधुरी कुमारी , मुस्कान कुमारी , अंजली कुमारी , सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, बाबूलाल कुमार आदि उपस्थित थे।

अररिया फोटो : बैठक में मौजूद प्रो एमपी सिंह और अन्य।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?−
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस 9 जुलाई को मनाया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअररिया : राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में में मना विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस