स्थापना दिवस पर मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने 78वें स्थापना दिवस पर हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने किया। परिषद ने 'ज्ञान, शील और एकता' के मूल मंत्र पर चलते हुए राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा के संस्कारों को बढ़ाने का कार्य किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और परिषद युवाओं में राष्ट्रभक्ति व समाज सेवा के संस्कार भरने का सराहनीय कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को निरंतर कड़े परिश्रम और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।विद्यार्थी
परिषद के विभाग संयोजक आर्यन नामदेव और जिला संगठन मंत्री मनु प्रताप सिंह ने संगठन के 78 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण और शैक्षणिक सुधारों में परिषद के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद 'ज्ञान, शील और एकता' के मूल मंत्र पर चलते हुए छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के लिए सदैव संकल्पित है। इस दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


