प्रयागराज में 26 जुलाई को जुटेंगे देशभर के तीर्थ पुरोहित

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 26 जुलाई को प्रयागराज में होगी। 25 जुलाई तक देश के प्रमुख तीर्थों से प्रतिनिधियों का आगमन होगा। बैठक में तीर्थ संबंधी योजनाओं और महासभा के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। मुख्य अतिथि में कई प्रमुख तीर्थ पुरोहित शामिल होंगे।

प्रयागराज में 26 जुलाई को जुटेंगे देशभर के तीर्थ पुरोहित

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 26 जुलाई को प्रयागराज में होगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में दारागंज स्थित आवास पर बैठक हुई। बताया गया कि 25 जुलाई तक देश के विभिन्न प्रमुख तीर्थों से प्रतिनिधियों का आगमन हो जाएगा। 26 जुलाई को सुबह सात बजे दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन और आरती होगी। इसके बाद होटल गंगा रिवर फ्रंट में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ होगा। केंद्र एवं राज्य सरकार की तीर्थ संबंधी योजनाओं तथा महासभा के विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होगा।

इसमें मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार, वाराणसी, उज्जैन, नासिक, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम, गया, पुष्कर, द्वारका, सोमनाथ, चित्रकूट सहित देशभर के प्रमुख तीर्थों के तीर्थ पुरोहित शामिल होंगे। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा मधु, श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा, अमितराज वैद्य, प्रदीप पाठक, बनवारी लाल पाठक, अंबर पांडेय, रसिक तिवारी, असीम भारद्वाज, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।