खुड्डा में आल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की बैठक सम्पन्न

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

विकासखंड पुरकाजी के ग्राम खुड्डा में आल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, राजनीतिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष कय्यूम अंसारी ने अधिक से अधिक संख्या में कौमी एकता सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। नवाब अंसारी को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

खुड्डा में आल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की बैठक सम्पन्न

विकासखंड पुरकाजी के ग्राम खुड्डा में आल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की एक बैठक नवाब अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष कय्यूम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को शिक्षित और संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने 12 जुलाई को मुजफ्फरनगर स्थित में आयोजित होने वाले कौमी एकता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक को राष्ट्रीय महासचिव ताहिर हुसैन अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष इरफान अंसारी ने संबोधित किया।

बैठक में नवाब अंसारी को जिला सचिव तथा असलूप अंसारी को ग्राम प्रमुख मनोनीत किए जाने की घोषणा भी की गई। बैठक की अध्यक्षता मंगता ठेकेदार ने तथा संचालन मो. आजम प्रधान ने किया। इस अवसर पर मो. रिजवान अंसारी, रवीश आलम, तनवीर आलम इस्तेखार अंसारी, राशिद अंसारी, महफूज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsखुड्डा में आल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की बैठक सम्पन्न