एसोसिएशन ने आयोजित किए कई कार्यक्रम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रायबरेलीरायबरेली में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का सेफ्टी सेमिनार और अधिकार उद्घोषणा सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य शामिल हुए। इसमें रेल संचालन की सुरक्षा नियमों और सावधानियों पर चर्चा की गई।

रायबरेली। रविवार को आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का सेफ्टी सेमिनार व अधिकार उद्घोषणा सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम लोको लॉबी में किया गया । जिसमे लखनऊ मंडल से आए पदाधिकारी सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए । इसमें रेल परिचालन से जुड़े सुरक्षा नियमों व सावधानी से रेल संचालन पर प्रकाश डाला गया।


