कवि गोष्ठी में गूंजे भावपूर्ण काव्य स्वर
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की हरिद्वार इकाई ने रविवार को ओम विहार में कवि गोष्ठी का आयोजन किया। कवि डॉ. सुशील कुमार त्यागी अमित के संचालन में, डॉ. अरुण किशोर भट्ट ने कविता प्रस्तुत की जिससे श्रोताओं ने सराहना की। इस अवसर पर डॉ. भट्ट को काव्य सृजन के लिए सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की हरिद्वार इकाई के की ओर से रविवार को ओम विहार स्थित हरि सदनम में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। संचालन कवि डॉ. सुशील कुमार त्यागी अमित ने किया।गोष्ठी में राजकीय इंटर कॉलेज त्यूंखर, रुद्रप्रयाग के प्रवक्ता एवं कवि डॉ. अरुण किशोर भट्ट ने अपनी कविता भारत का जो भाल रहा है, पग-पग मुझे संभाल रहा है, पर काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। डॉ. सुशील कुमार त्यागी अमित ने कहा, जितना सरल समझते हो तुम, कवि होना आसान नहीं, भावहीन मनुज को कभी मिलता यूं वरदान नहीं। डॉ. विजय कुमार त्यागी ने कहा, जो साधक नित भोर काल में समय से कविता करते हैं, वे अपने साहित्य सृजन में सदा उन्नति करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. अरुण किशोर भट्ट को काव्य सृजन के लिए सम्मानित किया गया। गुरुकुल कांगड़ी के दर्शन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बबलू वेदालंकार की भी गरिमामय उपस्थिति रही। अनीता, दीपशिखा, प्राची शिविजय, पवन सहित अन्य श्रोताओं ने कविताओं का आनंद लिया।


