प्रभा चौहान बनी मंडल उपाध्यक्ष वीरांगना
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
अलीगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना इकाई ने मंडल अध्यक्ष ममता सिंह के निवास पर बैठक आयोजित की। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तैयार की गई। प्रभा चौहान को मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया गया और उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान कई अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।

अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना इकाई ने मंडल अध्यक्ष ममता सिंह के आवास पर एक बैठक आयोजित की l बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। प्रभा चौहान को मंडल उपाध्यक्ष घोषित किया गया। उनके संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उनको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष पूजा सेंगर, महानगर अध्यक्ष मधु रानी जादौन, भारती गौतम, लता राघव, मिनी रानी, मनु चौहान, आशी गौतम, ज्योति उपस्थित रहीं।


