खटिक गर्जना सम्मेलन में कल आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
अखिल भारतीय खटीक समाज का मंडल स्तरीय खटीक गर्जना सम्मेलन 13 सितंबर को खंदारी में होगा। सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य प्रमुख नेतागण भाग लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य खटीक समाज की राजनीतिक भागेदारी, सामाजिक एकजुटता और अनुसूचित जाति में सम्मलित किये जाने की मांग उठाना है।

अखिल भारतीय खटीक समाज की ओर से मंडल स्तरीय खटीक गर्जना सम्मेलन का आयोजन खंदारी स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में किया जाएगा। सम्मेलन में राजनीतिक भागेदारी, सामाजिक एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर खटिक समाज की भूमिका पर मंथन होगा। शुक्रवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में सम्मेलन के आमंत्रण पत्रक का विमोचन कर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत चलनी वाले व आयोजक संजीव चक ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाले खटीक गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि सामाजिक न्याय और आधिकारिक मंत्री वीरेंद्र खटीक, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद डॉ.भोला सिंह और जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक होंगे।
सम्मेलन का उद्देश्य खटीक समाज को नई दिशा और संगठनात्मक मजबूती देते हुए जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी रहेगा। राजनीतिक पार्टियों द्वारा खटीक समाज की राजनीतिक उपेक्षा और उचित प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव संतोष कै. खटीक ने बताया कि सम्मेलन की मुख्य मांग देश में खटीक समाज को अनुसूचित जाति में सम्मलित किए जाने की है। चक उपजाति को खटीक जाति में सम्मिलित कर अनुसूचित जाति का दर्जा सुनिश्चित किया जाए। सम्मेलन में आगरा मंडल सहित विभिन्न जनपदों से खटीक समाज की हजारों की संख्या में सहभागिता रहेगी। इस दौरान राम तीरथ, गौरव चक, ब्रह्मचारी चक, गुड्डू मेनन, सुनील चक, गौरव सेजवार, रवि मधुरिया मौजूद रहे।


