संजय बने कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
फतेहपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने संजय श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। साथ ही स्वजातीय लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संदीप को भी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न सदस्यों ने समारोह में खुशी का इजहार किया।

फतेहपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के प्रति समर्पित संजय श्रीवास्तव को महासभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। साथ ही स्वजातीय लोगो को संगठन से जोड़कर विस्तार करने का निर्देश दिया है। उनके अलावा संदीप को भी प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया, दोनो पदाधिकारियों को प्रदेश की कमान मिलने पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव सहित अभिनव श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव आदि ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।


