ग्रामीण डाक सेवकों का विरोध जारी, काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

हिन्दुस्तान, बागपत
share

बड़ौत में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। 5 से 11 अक्टूबर तक ग्रामीण डाक सेवक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे, और 12 को धरना देंगे। प्रमुख मांगें हैं 7वें वेतन आयोग में शामिल होना और पुरानी पेंशन बहाल करना।

ग्रामीण डाक सेवकों का विरोध जारी, काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

बड़ौत। सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का विरोध प्रदर्शन जारी है। ग्रामीण डाक सेवक मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सभी ग्रामीण डाक सेवक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को मुख्य डाक अधीक्षक कार्यालय पर एकत्र होकर धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। ग्रामीण डाक सेवकों की प्रमुख मांगों में उन्हें सातवें वेतन आयोग में शामिल करना और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना शामिल है।

कर्मचारियों ने लक्ष्य के नाम पर उनका शोषण बंद करने तथा विभाग में रिक्त पदों पर नई भर्ती शुरू करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि विभागीय लक्ष्य लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले डाक सेवकों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। संघ की ओर से कहा गया कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बिजेंद्र तोमर, विशाल तोमर, सतेंद्र, सन्तराम, शेखर और सतवीर सिंह समेत अन्य ग्रामीण डाक सेवक शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsग्रामीण डाक सेवकों का विरोध जारी, काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य