खेल : एआईएफएफ की एसजीएम चार अक्तूबर को

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने चार अक्तूबर को विशेष आमसभा बुलाने का निर्णय लिया है। बैठक में कार्यकारी समिति के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति और चुनाव संबंधी प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसमें 'उत्कृष्ट खिलाड़ियों' को महासभा का सदस्य बनाने पर भी चर्चा होगी।

खेल : एआईएफएफ की एसजीएम चार अक्तूबर को

नई दिल्ली, एजेंसी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अपनी कार्यकारी समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चार अक्तूबर को विशेष आमसभा (एसजीएम) बुलाने का फैसला किया है। बैठक में चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के साथ चुनाव कराने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। महासंघ ने शुक्रवार को अपने स्थायी और सहयोगी सदस्यों को बैठक की सूचना जारी की। इसमें एआईएफएफ के कोलकाता राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में होने वाली इस बैठक में 'उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों (एसओएम)' को महासंघ की आमसभा का सदस्य चुने जाने पर भी फैसला होगा। एआईएफएफ की कार्यकारी समिति की सिफारिश के अनुसार निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति खेल मंत्रालय की ओर से नौ सितंबर को घोषित राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल में से की जाएगी।

बैठक के एजेंडे में एआईएफएफ कार्यकारी समिति के चुनाव कराने संबंधी प्रस्ताव भी शामिल है। इसके पारित होने के बाद महासंघ में चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो जाएगा। यह नोटिस एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे और कार्यकारी समिति की ओर से महासंघ के संविधान के अनुच्छेद 22.3 के तहत जारी किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : एआईएफएफ की एसजीएम चार अक्तूबर को