बरेली में पहली बार होगा आल इंडिया फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट
बरेली पहली बार ऑल इंडिया फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और स्थानीय शतरंज एसोसिएशन के सहयोग से यह टूर्नामेंट 11 और 12 जुलाई को आयोजित होगा। विजेताओं को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

बरेली पहली बार ऑल इंडिया फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन बरेली शतरंज एसोसिएशन और माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से 11 और 12 जुलाई को यह टूर्नामेंट आयोजित करेगा। टूर्नामेंट में विजेताओं को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।
टूर्नामेंट का उद्देश्य
बरेली शतरंज एसोसिएशन जिले में चेस के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। एसोसिएशन के कार्यों को देखते हुए यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने फिडे रेटिंग टूर्नामेंट की मेजबानी दी है। यह टूर्नामेंट माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल शिव गार्डन ब्रांच में रैपिड रेटिंग और ब्लिट्ज रेटिंग दो वर्गों में होगा। बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026-यूपी फ्यूचर ग्रैंड मास्टर सीरीज (वॉल्यूम 2) का आयोजन 11 और 12 जुलाई को होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले को 30 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 25 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त टॉप-20 में शामिल अन्य खिलाड़ियों को भी कैश पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों की एंट्री पांच जुलाई तक ली जाएगी। लेट फीस के साथ नौ जुलाई तक एंट्री स्वीकार की जाएगी।
ब्लिट्ज रेटिंग चेस टूर्नामेंट
इसके साथ बरेली ब्लिट्ज रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 -यूपी फ्यूचर ग्रैंड मास्टर सीरीज (वॉल्यूम 3) का आयोजन 12 जुलाई को होगा। इसमें भी टॉप-20 खिलाड़ियों को कैश पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 12 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये का है। इसके लिए खिलाड़ियों की एंट्री छह जुलाई तक स्वीकार की जाएगी। लेट फीस के साथ दस जुलाई तक एंट्री होगी। दस जुलाई के बाद किसी भी एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
वर्जन
तीनों में फोटो हैं
0 बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 11 और 12 जुलाई को होगा। टूर्नामेंट में देश भर के रेटिंग और नॉन रेटिंग प्राप्त करीब 300-400 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।- डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, बरेली शतरंज एसोसिएशन
0 पहली बार बरेली में ऑल इंडिया स्तर का रेटिंग चेस टूर्नामेंट होने जा रहा है। नॉन रेटेड खिलाड़ियों के लिए अपनी रेटिंग सुधारने का यह बहुत ही अच्छा अवसर है।- रामकिशोर, सचिव, बरेली शतरन्ज एसोसिएशन
0 टूर्नामेंट के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। देश भर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए हम बरेली की संस्कृति से रूबरू होने का भी पूरा अवसर देंगे।- डॉ प्रियंका सरकार, सदस्य, टूर्नामेंट मैनेजमेंट कमेटी


