पूर्व सैनिकों ने साइबर ठगी से बचाव पर की चर्चा
गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने की जबकि संचालन वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद तहसील गोला गोकर्णनाथ की मासिक बैठक ब्लॉक सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल त्रिवेदी ने की जबकि संचालन वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान बढ़ते साइबर एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और पूर्व सैनिकों को विभिन्न प्रकार के फ्रॉड से सतर्क रहने और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही परिषद के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए उनके सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राजेश्वर सिंह, कैलाश गिरी, प्रेम कुमार, राम सिंह, चंद्रभाल, प्रेमचंद वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, महेश पाल, राम हरीश मिश्रा, विमलेश कुमार, लाल बिहारी वर्मा, खगेश्वर प्रसाद, देव प्रकाश, जगदेव सिंह, लखबीर सिंह, मिथिलेश कुमार अवस्थी, हरपाल सिंह, अकरम खान सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद थे।


