कोटद्वार में गरजे नैनीताल के पूर्व सैनिक
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रांतीय अधिवेशन कोटद्वार में आयोजित हुआ। विभिन्न जिलों से पूर्व सैनिकों और पदाधिकारियों ने भाग लिया और नैनीताल के पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रस्तुत किया, जिसमें कल्याण के मुद्दे शामिल थे।

हल्द्वानी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रांतीय अधिवेशन कोटद्वार में हुआ। अधिवेशन में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और संगठन के पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान नैनीताल जिले के पूर्व सैनिकों के दल ने भी प्रतिभाग कर अपनी ज्वलंत समस्याओं और मांगों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से रखा। नैनीताल के पूर्व सैनिक जिलाध्यक्ष सेनि. कैप्टन दया किशन जोशी सेना मेडल के नेतृत्व में पहुंचे दल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़े कई मुद्दे उठाए। सूबेदार मेजर गोविंद बढ़ती, सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर गोपाल सिंह दसोनी, सूबेदार कैलाश चंद्र, चंदन अधिकारी, सूबेदार मेजर प्रेम राम, नायब सूबेदार आनंद दानू आदि मौजूद रहे।


