प्रतियोगिता में जीएसएएस मुरसान की बेटियों ने लहराया परचम
प्रतियोगिता में जीएसएएस मुरसान की ने लहराया परचमप्रतियोगिता में जीएसएएस मुरसान की ने लहराया परचमप्रतियोगिता में जीएसएएस मुरसान की ने लहराया परचमप्रति

हाथरस। बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल की अंडर-17 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि की विशेष बात यह रही कि अलीगढ़ मंडल की अंडर-17 बालिका टीम की सभी खिलाड़ी जीएसएएस इंटर कॉलेज, मुरसान की छात्राएं हैं।प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं तनु, मनीषा, सुरभि, मुशरा एवं काव्या ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ मंडल को राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया। बरेली में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच जी.एस.ए.एस. इंटर कॉलेज की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम के साथ कोच डॉ. राजेश कुमार ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और टीम भावना के साथ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तर पर पदक प्राप्त करना खिलाड़ियों के साथ-साथ विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है। विद्यालय परिवार ने भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है।

