तीन सीओ के कार्यक्षेत्र बदले
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
अलीगढ़ के एसएसपी नीरज जादौन ने तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एएसपी व सीओ द्वितीय श्रुष्टि जैन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक सीओ धनंजय सिंह को सीओ नगर द्वितीय बनाया गया। संजीव कुमार शर्मा को सीओ इगलास और कमलेश कुमार को सीओ नगर प्रथम नियुक्त किया गया है।

अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने जिले के तीन सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एएसपी व सीओ द्वितीय श्रुष्टि जैन के प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते सीओ ट्रैफिक धनंजय सिंह को सीओ नगर द्वितीय बनाया गया है। वह पुलिस लाइन, यातायात और यूपी-112 का कार्यभार भी संभालेंगे। वहीं, सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा को सीओ इगलास नियुक्त किया गया है। सीओ इगलास कमलेश कुमार को सीओ नगर प्रथम बनाया गया है।

