एपीएस में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर बैठक

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026-27 की शैक्षणिक योजनाओं पर शिक्षकों की बैठक हुई। ओएसडी प्रो. इसार अहमद रिजवी ने अनुशासन, समयपालन और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर बल दिया। उन्होंने मेधावी और कमजोर छात्रों पर समान ध्यान देने की आवश्यकता जताई और शिक्षकों को पाठ योजना के अनुसार पढ़ाने की सलाह दी।

एपीएस में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर बैठक

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में वर्ष 2026-27 के नए शैक्षणिक सत्र की शैक्षणिक योजनाओं एवं प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए शिक्षकों की बैठक विद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय के ओएसडी प्रो. इसार अहमद रिजवी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए समयपालन और अनुशासन के महत्व पर बल दिया।उन्होंने कहा कि कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं तथा खेल मैदानों में अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से समय पर विद्यालय पहुंचने तथा नियमित रूप से प्रातःकालीन सभा में भाग लेने का आग्रह किया। एसोसिएट ओएसडी एवं स्कूल शिक्षा निदेशालय में उपनिदेशक प्रो. मोहम्मद आजम खान ने गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं छात्र-केंद्रित बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ पढ़ाई में कमजोर छात्रों पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। उनकी शैक्षणिक प्रगति के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को निर्धारित पाठ योजना के अनुरूप शिक्षण कार्य संचालित करने की भी सलाह दी। बैठक में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएपीएस में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर बैठक