अधिवक्ताओं ने फूंका स्टाम्प पंजीयन मंत्री का पुतला

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ में अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री के नए नियमों के विरोध में स्टाम्प पंजीयन मंत्री का पुतला फूंका। प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की कोशिश की लेकिन अधिवक्ता हड़ताल पर अड़े रहे। वे गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठने और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की चेतावनी दे रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने फूंका स्टाम्प पंजीयन मंत्री का पुतला

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। रजिस्ट्री को लेकर शासन द्वारा की गई नई व्यवस्था के विरोध में बुधवार को तहसील कोल के अधिवक्ताओं ने स्टाम्प पंजीयन मंत्री का पुतला फूंका। प्रशासनिक अधिकारी वार्ता के लिए भी पहुंचे लेकिन अधिवक्ता हड़ताल समाप्त करने को राजी नहीं हुए। गुरूवार यानि आज अधिवक्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे, मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की भी चेतावनी दी। तहसील राजस्व बार एसोसिशन के तत्वाधान अधिवक्तागण / दस्तावेज लेखक / स्टाम्प वैंडर / टाईपिस्ट आदि का धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन हडताल उपनिबंधन कार्यालय के गेट पर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में जारी रही। हडताल/धरने के 19वें दिन सभी ने राज्यमंत्री स्टाम्प एवं पंजीयन रविन्द्र जायसवाल का तहसील के सामने जीटी रोड पर पुतला दहन किया।

धरने के 19वें दिन धरने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार, एसडीएम कोल महिमा राजपूत व एआईजी स्टाम्प ब्रजेश कुमार सिंह व तहसीलदार कोल रामगोपाल सिंह व सभी उपनिबंधकगण मौजूद रहे। सभी अधिकारी धरने पर करीब 1 घंटे तक बैठे रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि धरने पर रमेश कुमार सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष व अभय कुमार सिंह पूर्व महासचिव व पवन शर्मा एडवोकेट भूख हडताल पर रहेंगे। यदि इसके बावजूद भी सरकार काले कानून को वापस नही लेती है तो मुख्यमंत्री का भी पुतला दहन किया जायेगा। संचालन महासचिव रामवीर सिंह बघेल ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।