गूगल पर बिजनेस सर्च करना पड़ा भारी, व्यापारी से ठगे 18.74 लाख
अलीगढ़ के व्यापारियों को एक हैकर ने गूगल पर व्यवसाय से जुड़े नंबर सर्च करने के बाद ठग लिया। सतीश सैनी ने फोन कॉल के जरिए हैकर्स के झांसे में आकर 18.74 लाख रुपए अलग-अलग बार में उनके खातों में डाल दिए। जब पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने फिर से पांच लाख रुपए की मांग की।

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गूगल पर बिजनेस सर्च करना एक व्यापारी के लिए भारी पड़ गया। हैकर्स ने मुलाफे का लालच देकर अलग-अलग बार में खाते में 18 लाख रुपए डलवा लिए। इसके बाद फिर से पांच लाख रुपयों की मांग कर दी। तब जाकर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।खैर के गांव मालीपुरा निवासी सतीश सैनी व्यापारी हैं। उन्होंने व्यवसाय के संबंध में गूगल पर नंबर सर्च किया। इसके कुछ देर बाद ही एक अनजान नंबर से महिला की कॉल आ गई। कॉलर ने कहा कि आप हमारी कंपनी से जुड़ जाओ।
आपको अधिक मुनाफा होगा। उसके झांसे में आकर सतीश ने पांच अगस्त से एक सितंबर तक बताए गए खाते नंबरों में अलग-अलग बार में कुल 18.74 लाख रुपए डाल दिए। जब सतीश ने रुपए वापस मांगे तो शातिरों ने पांच लाख रुपए की ओर मांग कर दी। तब जाकर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


