कूरियर से विस्फोटक मंगाने की आशंका पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अलर्ट

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, बिहार के सीमावर्ती जिलों में कूरियर के माध्यम से विस्फोटक मंगाने की आशंका को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। मोतिहारी में इसी तरह की एक घटना के बाद यह सतर्कता बढ़ी है। सभी सीमावर्ती जिलों में कूरियर कंपनियों के साथ बैठक की जाएगी और संदिग्ध पार्सल की जांच होगी।

कूरियर से विस्फोटक मंगाने की आशंका पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अलर्ट

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों में कूरियर के जरिए विस्फोटक मंगाए जाने की आशंका को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। हाल में मोतिहारी में कूरियर से विस्फोटक मंगाने का मामला सामने आने के बाद यह सतर्कता बढ़ाई गई है। इस संबंध में गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

संदिग्ध गतिविधियों पर बैठक

सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बीते 17 अगस्त को पटना में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। इसमें नेपाल सीमा क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और कूरियर के दुरुपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद डीजीपी ने सभी सीमावर्ती जिलों के एसपी को विशेष निर्देश जारी किया। इसके मुताबिक अब हर जिले में पुलिस अधिकारी कूरियर कंपनियों की स्थानीय शाखाओं के साथ बैठक करेंगे। कंपनियों को कहा जाएगा कि संदिग्ध पैकेट की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हर संदिग्ध पार्सल की जांच होगी और उसकी डिलीवरी पर नजर रखी जाएगी। सीमावर्ती जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं

सूत्रों के अनुसार, मोतिहारी में कूरियर से विस्फोटक सामग्री मंगाए जाने की घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। इसको देखते हुए डीजीपी ने मोतिहारी एसपी को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर गृह विभाग को भेजने का निर्देश दिया है। बैठक में यह भी तय हुआ कि सीमा पर चौकसी और तेज की जाएगी। नेपाल से आने वाले कूरियर वाहनों और सीमावर्ती क्षेत्रों में चलने वाले कूरियर हब पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर संयुक्त जांच अभियान चलाया जाएगा। आशंका है कि अपराधी और तस्कर हथियार और विस्फोटक मंगाने के लिए कूरियर नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि सड़क मार्ग पर जांच बढ़ गई है। ऐसे में कूरियर कंपनियों को भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनाया जा रहा है।

शराब की खेप की जानकारी

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों से शराब की खेप की सप्लाई कूरियर से हो रही है। मुजफ्फरपुर में कूरियर से शराब मंगाने को लेकर 11 मामले दर्ज किए गए हैं। कई बार कूरियर से शराब की खेप लेकर निकल जाने के बाद पुलिस ने रास्ते में शराब धंधेबाज को पकड़ा। पश्चिम बंगाल से कूरियर से मंगाई गई स्प्रिट की खेप से जहरीली शराब बनाने का भी मामला सामने आ चुका है।

सामान्य प्रश्न

बिहार में पुलिस ने क्यों अलर्ट जारी किया है?
नेपाल सीमा से सटे जिलों में कूरियर के जरिए विस्फोटक मंगाए जाने की आशंका के कारण पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकूरियर से विस्फोटक मंगाने की आशंका पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अलर्ट