एडीएम ने पक्का बलुआ घाट का किया औचक निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
Follow us on Google News
share

एडीएम ने पक्का बलुआ घाट का किया औचक निरीक्षणक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने, बैरिकेडिंग दुरुस्त कराने और बाढ़ चौकियों क

एडीएम ने पक्का बलुआ घाट का किया औचक निरीक्षण

जमानियां। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान ने कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट का औचक निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम निधि, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार और लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। एडीएम ने घाट पर जलस्तर की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने, बैरिकेडिंग दुरुस्त कराने और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

नाविकों को भी सतर्क रहने को कहा गया। उन्होंने राहत सामग्री और रेस्क्यू टीमों को स्टैंडबाय रखने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने की हिदायत दी। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसडीएम से अन्य क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी भी ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएडीएम ने पक्का बलुआ घाट का किया औचक निरीक्षण