शराब तस्करों ने बदला ट्रेंड, युवा व ई-रिक्शा चालकों को तस्करी में उतारा

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में शराब तस्करी फिर से सक्रिय हो गई है। तस्कर युवाओं और किशोरों को पैसे का लालच देकर शराब की तस्करी में लगा रहे हैं। पुलिस ने कई तस्करों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अवैध कार्य के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई कम नजर आ रही है।

शराब तस्करों ने बदला ट्रेंड, युवा व ई-रिक्शा चालकों को तस्करी में उतारा

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में एक बार फिर शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं और देवरिया के रास्ते बिहार में शराब की बड़ी-बड़ी खेप पहुंचने लगी हैं। शराब तस्करों ने तस्करी का ट्रेंड भी बदल दिया है। बाइक, ई-रिक्शा के माध्यम से शराब की खेप तो बिहार पहुंचा ही रहे हैं, लेकिन इन सभी के बीच एक बड़ा मामला देखने को मिल रहा है। युवाओं के साथ ही किशोरों को भी चंद रुपये की लालच में इस अवैध कार्य में तस्कर उतार रहे हैं। आए दिन पुलिस इसका खुलासा कर पुष्टि भी कर रही है। किशोर व युवाओं को बार्डर केवल पार कराने का दो से पांच हजार रुपये तक तस्कर उपलब्ध करा रहे हैं। पहले बिहार की शराब सस्ती हुआ करती थी, इसलिए बिहार से शराब की तस्करी यूपी में होती थी। लेकिन 2016 अप्रैल में बिहार सरकार ने शराब बेचने व पीने पर पूरी तरह से रोक लगा दिया। इसके बाद यूपी के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंचने लगी। पहले यूपी निर्मित शराब की खेप बिहार में पहुंचती रही, बाद में तस्करों ने यूपी की शराब महंगी होने के चलते हरियाणा निर्मित शराब की खेप मंगाने लगे और देवरिया के रास्ते ट्रेलर व विभिन्न वाहनों के जरिये बिहार पहुंचाने लगे。

शराब तस्करी के नवाचार

पुलिस की सख्ती बड़ी तो भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी गई और सैकड़ों तस्कर जेल भेजे गए। तस्करी हुई और कई खाकी से खादी तक का भाग्य खुल गया और चंद वर्षों में करोड़ों की संपत्ति अर्जीत कर ली। पुलिस की सख्ती के बाद अब हरियाणा निर्मित शराब मंगाने की बजाय तस्कर यूपी की ही शराब की तस्करी बिहार में कर रहे हैं। पहले बार्डर इलाके में शराब को स्टोर किया जा रहा है, फिर उस शराब को छोटे वाहनों के सहारे बिहार में पहुंचाया जा रहा है। जिले के शराब की कुछ दुकानों से भी शराब की खरीदारी कर तस्कर बिहार भेज रहे हैं। इन दिनों तस्करों ने कुछ ट्रेंड बदला है।

किशोरों की भूमिका

अब किशोरों तक को इस अवैध कार्य में उतार दिया है। चंद रुपये का लालच देकर उनसे शराब की खेप बार्डर पार करा रहे हैं। हाल ही में श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने दो ई-रिक्शा भी पकड़ा है, जिसका प्रयोग शराब की खेप पहुंचाने में किया जा रहा था। जबकि कुछ माह पहले बनकटा पुलिस ने किशोरों को शराब तस्करी में पकड़ा था। यह बाइक से केवल बिहार बार्डर पार कराने का कार्य करते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ शराब तस्कर सक्रिय हैं और वह पगडंडी के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। उधर आबकारी विभाग इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हाल के दिनों में आबकारी विभाग की तरफ से शराब तस्करी करने वालों के विरुद्ध कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

सामान्य प्रश्न

शराब तस्करों ने किस नए ट्रेंड को अपनाया है?
शराब तस्करों ने किशोरों को इस अवैध कार्य में उतारकर चंद रुपये का लालच देकर बार्डर पार कराने का ट्रेंड बदल दिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।